फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी ने भारत क्रिकेट एकेडमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। घाट रोड स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर-14 वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और भारत क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट खोकर भारत एकेडमी को 243 रन का विशाल लक्ष्य दिया। लक्षित राणा ने 48, नव्या ने 45, हर्ष राणा ने 41, सात्विक ने 29 रन का योगदान दिया। भारत क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में मुशर्रफ, लकी, अनमोल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.3 ओवर में मात्र 184 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनमोल ने 71 और गगन ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज लविश, चिराग, आयुष तोमर ने दो-दो व नव्या, भारत, आयुष शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच नव्या को चुना गया। कोच उमेश ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें