संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर स्थित बीके क्रिकेट एकेडमी में चल रहे बीके अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और वीनस क्रिकेट एकेडमी मुरादनगर के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी की टीम ने 28 रन से मैच जीता।
पंचवटी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवरों में सभी विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसमें केतन ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और नाबाद 82 रन बनाए। उमंग यादव ने 29, इशांत ने 18 और लक्षित राणा ने 17 रन का योगदान दिया। वीनस एकेडमी के गेंदबाज अजीम-आदित्य ने तीन-तीन व रूद्र ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीनस क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवरों में आठ विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। इसमें अर्णव त्यागी 39 व हर्ष त्यागी ने 27 रन बनाए। पंचवटी के गेंदबाज नव्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। हर्ष और शुभ ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी ने 28 रन से जीत प्राप्त की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर उमेश, सोनपाल आदि मौजूद रहे।