फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी 101 रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शुक्रवार को आरएसए कुंडा व पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 101 रनों जीत हासिल की।
विज्ञापन

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 280 रन बनाए। टीम के गर्व पुंडीर ने 60, उमंग यादव ने 52 व रोहन राणा ने 34 रन बनाए। आरएसए के गेंदबाज वंश राजपूत ने तीन व दीपांशु ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आरएसए कुंडा की टीम 30.1 ओवर में 179 रन ही बना सकी। टीम के रुद्र प्रताप ने 39 व आदित्य ने 25 रन बनाए। पंचवटी क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज वंश सेन ने पांच व आदित्य ने तीन विकेट लिए। इस पर पंचवटी एकेडमी ने 101 रनों से मैच को जीत लिया। कोच उमेश वर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें