संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुस्लिम रक्षा दल ट्रस्ट की शुक्रवार को हुमायूं नगर स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनुस सैफी ने कहा कि संगठन द्वारा गुरुवार को जिलाधिकारी मेरठ को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ मांग पत्र सौंपा जा चुका है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के स्पष्ट आदेश हैं कि उपभोक्ता की मर्जी के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगेगा, फिर भी जिले में जबरदस्ती मीटर लगाए जा रहे हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 15 दिन के अंदर प्रशासन ने जबरदस्ती लगाए गए स्मार्ट मीटर नहीं हटाए तो मुस्लिम रक्षा दल जन आंदोलन करेगा। जनता की आवाज नहीं सुनी गई तो हजारों उपभोक्ताओं के साथ कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। यूनुस सैफी ने कहा को शपथ-पत्र संग्रह अभियान को 15 दिन तक और तेज किया जाएगा। हर वार्ड-मोहल्ले में जाकर पीड़ित उपभोक्ताओं को अभियान से जोड़ा जाएगा। 15 दिन बाद धरना-प्रदर्शन की तारीख का ऐलान किया जाएगा। बैठक में अकरम अब्बासी, नदीम मलिक, यामीन, सोनू सैफी, आमिर सैफी, अरशद सैफी, उस्मान सैफी, इंतजार तोमर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।