फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाधित विद्युत आपूर्ति के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, अवर अभियंता का घेराव

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव पांचाली में फूंका ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
- ओवरलोड और ट्रिपिंग से बाधित रही आपूर्ति, फसलों की नहीं हो पा रही सिंचाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। क्षेत्र में इस समय बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लोग परेशान हैं। गांव गोटका जंगल में पिछले तीन दिनों से लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। सिंचाई प्रभावित होने और भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान किसानों ने गोटका बिजलीघर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया कि गांव गोटका के जंगल की विद्युत लाइन गांव मुल्हेड़ा से जुड़ी हुई है। जिस पर बार-बार फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। किसानों का आरोप है कि लाइन पर लोड अधिक होने के कारण बिजली आपूर्ति बार-बार ठप हो जाती है। इससे ट्यूबवेल बंद पड़े हैं और खेतों में फसलों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। किसानों ने मांग की कि गोटका जंगल फीडर पर लोड कम किया जाए और खराब लाइन को तुरंत दुरुस्त कराया जाए। साथ ही मुल्हेड़ा गांव की बिजली छुर बिजलीघर से जोड़ी जाए।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों ने दोपहर करीब 3:00 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई और जल्द स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया।
अवर अभियंता सनी कुमार का कहना है कि गोटका के जंगल का फीडर ओवरलोड होने के कारण ट्रिप हो रहा था। रिले ठीक कर समस्या का समाधान कर दिया गया है। इस दौरान प्रमोद पंवार, अशोक मास्टर, सुनील, श्रीओम फौजी, सुशील, मोहित, विकास समेत आदि किसान मौजूद रहे।
––––––


तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से जूझ रहे पांचली के ग्रामीण

सरूरपुर। क्षेत्र के गांव पांचाली में हर्रा बाईपास मार्ग के बाहरी छोर पर स्थित बस्ती में ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों को पेयजल संकट के साथ-साथ रातभर अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले अचानक खराब हो गया था। इसके बाद से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली गुल रहने के कारण घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद हैं। अचानक हाई वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते कई ग्रामीणों के पंखे, सबमर्सिबल पंप और अन्य विद्युत उपकरण भी खराब हो गए हैं। -
ग्रामीण कल्लू ने बताया कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है। विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ––––
शाहिद का कहना है कि बिजली न आने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे लोगों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है।
––––
मारूफ ने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी केवल आश्वासन दे रहे हैं लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
–––––
खचेड़ू ने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने से कई घरों के पंखे और सबमर्सिबल खराब हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। यदि जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो ग्रामीण बिजलीघर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

––––
बयान....

खराब ट्रांसफार्मर की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -सनी कुमार, अवर अभियंता, ऊर्जा निगम

सरूरपुर। गांव पांचाली में फूंका ट्रांसफार्मर। संवाद

सरूरपुर। गांव पांचाली में फूंका ट्रांसफार्मर। संवाद

सरूरपुर। गांव पांचाली में फूंका ट्रांसफार्मर। संवाद

सरूरपुर। गांव पांचाली में फूंका ट्रांसफार्मर। संवाद

सरूरपुर। गांव पांचाली में फूंका ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें