संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सहारनपुर केल्विन स्कूल के ग्राउंड पर खेली जा रही आठवीं एनपीएल अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ की पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने प्रतिभाग कर तीन मैच में से दो मैच जीत कर नॉकआउट राउंड में एंट्री की।
प्रथम मैच चौहान क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। चौहान एकेडमी ने पंचवटी एकेडमी को 260 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। पंचवटी ने उसमें 225 रन बनाए और 35 रन से पंचवटी एकेडमी हार गई। द्वितीय मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी व स्ट्राइकर सहारनपुर एकेडमी के बीच खेला गया। पंचवटी एकेडमी को 20 ओवर में 195 रनों का लक्ष्य मिला। इसे पंचवटी ने 16.5 ओवर में हासिल कर लिया। इसमें गर्व पुंडीर ने 78 रन की शानदार पारी खेली। हर्ष राणा ने 39 रन का अहम योगदान दिया।
तीसरा मैच केल्विन स्कूल एकेडमी के साथ खेला गया। केल्विन पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवरों में 85 रन पर सिमट गई। पंचवटी के गेंदबाज लैविश, आर्यन आर्या ने तीन- तीन व हर्ष राणा ने दो विकेट लिए। पंचवटी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नो ओवरों में छह विकेट पर 86 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। लक्षित राणा ने 27, शिवम चौधरी ने 18 व वंश सेन ने 17 रन का योगदान दिया। केल्विन के गेंदबाज अनिरुद्ध व अर्णव ने दो-दो विकेट लिए। पंचवटी ने चार विकट से मैच जीत लिया। इस मौके पर पंचवटी के कोच उमेश वर्मा ने हर्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।