फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचमोहत्सवः दो दिन में 500 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंच महोत्सव के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी पर बाजार चमक उठा। कारोबार करीब 154 करोड़ का रहा। दो दिन में कुल कारोबार 500 करोड़ पार कर गया है।
विज्ञापन

शहर में आभूषण, कपड़ा, होम एप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक आयटमों, बर्तन, सजावटी सामान, मूर्तियां, फुटवियर, मोबाइल, गैजेट, कैमरे से लेकर क्रॉकरी के बाजार में रौनक रही। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर ज्वैलरी का कुल कारोबार 30 करोड़ के पार कर गया है। पीसीजे ज्वैलर्स के आकाश सिंघल ने बताया कि ग्राहक डायमंड के आइटम ज्यादा पसंद कर रहे है। कंकरखेड़ा सराफा व्यापारी संजीव जिंदल ने बताया कि एक करोड़ के आसपास कारोबार हुआ। गारमेंट व्यापारी अमित बंसल ने बताया कि पंच महोत्सव के दूसरे दिन करीब 25 करोड़ का कारोबार हुआ है। शिवम साड़ीज के मालिक अमित अग्रवाल ने बताया कि जींस और जैकेट की सर्वाधिक खरीददारी हुई है।
1800 वाहनों की बिक्री
टाटा, महेंद्रा, मारुति, हुंडई के चार पहिया वाहनों की लोगों ने खरीददारी की। कुल मिलाकर लगभग 1800 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। इसमें कुछ वाहन पूर्व में भी बुक कराए गए थे। ऐसे में ऑटोमोबाइल सेगमेंट में 20 करोड़ के व्यापार का अनुमान है। गढ़ रोड मोटो राइडर के मालिक प्रणव त्यागी ने बताया 40 बुलेट की बिक्री हुई है। वाह होंडा के मालिक पवन ने बताया कि सर्वाधिक डिमांड एक्टिवा बीएस-6 की रही है। दो दिन में 3 हजार से अधिक वाहन बिक चुके हैं। मारुति के राधा गोविंद आटोमोबाइल के मालिक जफर खान ने बताया कि पंचमहोत्सव में लगभग 100 गाड़ियों की सेल हुई है। ईको, वैगन आर, स्विफ्ट डिजायर, आल्टो, आरटिका, ज्यादा पसंद की गई हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स ने भी पकड़ी रफ्तार
पंचमहोत्सव के दूसरे दिन इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिक मार्केट उठान की तरफ रहा। राज इलेक्ट्रानिक्स के संजय ने बताया कि छूट के चलते लोगों ने फ्रिज, माइक्रोवेव, एसी खरीदे हैं। मनोचा सेल्स के मालिक बंटी मनोचा ने बताया कि कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम शादियों के लिए खरीद रहे हैं।
क्राकरी सेगमेंट में बिक्री जारी
नरक चतुर्दशी पर क्राकरी सेगमेंट की बिक्री जारी रही। शकुन बर्तन भंडार के मालिक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सुबह ग्यारह बजे से सेल शुरू हुई। क्रॉकरी आइटम की सर्वाधिक डिमांड रही। बर्तन व्यापारी महेश एंड संस के मालिक संजय अग्रवाल ने बताया कि लोगों ने गिफ्ट देने के लिहाज से ज्यादातर उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की है।
विज्ञापन

5 करोड़ के मोबाइल की हुई बिक्री
शहर में मोबाइल की बिक्री जारी है। सरदार जी फोन्स के मालिक राजबीर सिंह ने बताया कि शहर में लगभग पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
फर्नीचर का 2 करोड़ का बाजार
शहर में फर्नीचर का कारोबार दो करोड़ का रहा। पायल फर्नीचर के मनीष पवार ने बताया कि इस बार लोग परंपरागत फर्नीचर ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सत्यम फर्नीचर के अरविंद गुप्ता ने बताया कि शनिवार को फर्नीचर का कारोबार धनतेरस से तो कम रहा। लेकिन दो करोड़ के आसपास सेल हुई है।
ये रहा आंकड़ा
सराफा कारोबार - 30 करोड़
ऑटोमोबाइल - 20 करोड़
क्रॉकरी - 2 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स - 4 करोड़
गारमेंट्स - 25 करोेड़
मिष्ठान - 30 करोड़
गिफ्ट आइटम - 10 करोड़
खाद्य पदार्थ - 20 करोड़
पूजन सामग्री - 8 करोड़
फूल - 3 करोड़
फर्नीचर 2करोड़
मोबाइल गैजेट्स 5 करोड़
नोट : आंकड़े विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अनुमान पर आधारित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें