पंच गजरथ रथ यात्रा के साथ सिद्ध आराधना का भव्य समापन ,धर्म, संस्कृति और एकता का संगम बना महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। धर्मनगरी में शुक्रवार को पंच गजरथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में झंडा, बैनर, घोड़े, पांच रथ, 25 बग्गियां, डीजे, ढोल पार्टी, झांकियां और आस्तिक म्यूजिकल पार्टी शामिल रही। जिसने उत्सव को भव्यता प्रदान की। शहर में कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पुष्पवर्षा की। इसी के साथ कस्बे में चल रहे रहे 25 समवशरणों के माध्यम से सिद्धों की महाआराधना समारोह का समापन हो गया।
यह आयोजन विद्योदय निलय, पाण्डुकशिला रोड से आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 निश्चिंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी देहात अभिजीत कुमार ने यात्रा का शुभारंभ किया। पंच गजरथ रथयात्रा पाण्डुक शिला रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई विद्योदय निलय परिसर में संपन्न हुई। नगर में जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने अभिनंदन किया। प्रथम रथ पंकज जैन, द्वितीय अनिल जैन, तृतीय कुणाल जैन, चतुर्थ रथ मंगल सेन, पंचम रथ सुरेंद्र जैन व दीपक जैन का रहा। इस आयोजन में पंकज जैन, सौरभ जैन, अनिल जैन, अनुज जैन, योगेश जैन, कमल जैन, कुणाल जैन, राजीव जैन, विनोद जैन, ऋषभ जैन, अंकुश जैन, अरिहंत जैन, सुविचार, नमन जैन, मुकेश जैन, संयम जैन, शुभम जैन, नीरज जैन, वैभव जैन सहित हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
मुस्लिम समाज ने पुष्पवर्षा कर पेश की सामाजिक सौहार्द की मिसाल
सरधना। पंच गजरथ रथयात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वागत कर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने विभिन्न स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस दौरान शाहरुख आरिफ, सभासद इमरान ठाकुर, सलीम अब्बासी, इजहार खान, गुफरान खान, सरहान अंसारी, आकिब मिर्ज़ा, शुएब मलिक, ज़ुबैर कुरैशी शामिल रहे।