फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पामग्रीन सोसाइटी को बना दिया कूड़ाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी में कंपनी ने मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया। वहीं, विजिटर पार्किंग में कूड़ा एकत्र कर सोसाइटी का बुरा हाल कर दिया। इससे बीमारी फैल सकती है। कूड़े के ढेर पर दिनभर जानवर घूमते रहते हैं। वहीं, मच्छर एवं कीड़े पैदा होने से लोग परेशान हैं। ये हाल तब है जब महामारी दिनप्रतिदिन पैर पसार रही है।
विज्ञापन

सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी में 572 फ्लैट हैं। यहां मेंटेनेंस का जिम्मा संभालने वाली कंपनी ने एक जुलाई से चार्ज 1.50 से बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति स्क्वायर फुट कर दिया है। इसको लेकर विरोध जारी है। लोगों का कहना है कि मेन गेट के बगल में स्थित विजिटर पार्किंग को कूड़ाघर बना दिया है। सोसाइटी के कूड़े को यहां खुले में एकत्र किया जाता है। दूसरे या तीसरे दिन नगर निगम की गाड़ी इसे ले जाती है। खुले में कूड़ा एकत्र किए जाने से बदबू के कारण लोगों का बुरा हाल है। लोगों ने इस मामले में एनजीटी में शिकायत करने की चेतावनी दी है।
खुला पड़ा नाले का स्लैब
सोसाइटी से बाहर स्थित पार्क और विजिटर पार्किंग में नाले पर रखा स्लैब खुला है। इससे हादसा हो सकता है।
सोसाइटी के बाहर पार्किंग में कूड़ा डाले जाने से उत्पन्न बदबू से लोगों की हालत खराब है। इसके चलते वे बालकनी में भी खड़े नहीं हो सकते हैं। कूड़े के ढेर पर जानवर घूमते रहते हैं।-प्रतीक त्यागी
विज्ञापन

बरसात का मौसम है, ऐसे में खुले में कूड़ा डालने से बीमारी फैल सकती है। कूड़ा ढक्कन वाले बॉक्स में एकत्र किया जाना चाहिए।-मधुबन आर्य
मेन गेट के पास इस तरह से कूड़ा एकत्र किया जाना घोर लापरवाही है। खुले में एकत्र कूड़े से बीमारी फैल सकती है। इसे हटाकर बॉक्स में रखा जाए।-ऋषि जौली
नगर आयुक्त को लिखा जा रहा पत्र
खुले में कूड़ा एकत्र किया जाना अपराध है। इसे लेकर मैं नगर आयुक्त को पत्र लिख रही हूं कि सोसाइटी के बाहर कूड़ा एकत्र करने के लिए बॉक्स रखा जाए ताकि गंदगी न फैले।-ज्योति पार्षद वार्ड नंबर छह
सात दिन में लग जाएंगे बड़े बॉक्स
इस बारे में नगर आयुक्त को पत्र लिख रहे हैं। सोसाइटी का कूड़ा एकत्र करने के लिए दो-तीन बड़े बॉक्स मंगाए जा रहे हैं। सात दिन के भीतर ये लगा दिए जाएंगे। नाले की स्लैब के आसपास की सफाई कराकर उन्हें ढक दिया जाएगा।-हरवीर सिंह, मेंटेनेंस मैनेजर, पामग्रीन सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें