फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में चार पहिया वाहनों की रिकार्ड बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में चार पहिया वाहनों की रिकार्ड बिक्री
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना महामारी के बीच जहां हर व्यापारी मंदी की बात कर रहा है। ऐसे में ऑटोमोबाइल सेक्टर ने वेस्ट यूपी में जून और जुलाई माह में रिकार्ड सेल की है। इसका प्रमुख कारण लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के स्थान पर अपने वाहनों में सफर करना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। 5 से 10 लाख रुपये के बीच के वाहनों की ज्यादा बिक्री हुई है।
कांवड़ यात्रा रद्द होने के कारण बाजार निरंतर खुल रहा है। कार निर्माता कंपनियों ने भी लॉकडाउन के बाद कई वैरियेंट और एक्सक्लूसिव फीचर्स के साथ कारें बाजार में उतारी हैं। मेरठ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक गर्ग का मानना है कि ऑटोमोबाइल सेग्मेंट की सेल दिसंबर तक बढ़ती रहेगी। बाजार में डिमांड अधिक है। कंपनियां सप्लाई नहीं कर पा रही हैं। श्राद्ध पक्ष में ही नवरात्र के लिए बुकिंग शुरू हो जाएंगी। इसके बाद दीपावली की सेल होगी। नवंबर और दिसंबर में सर्वाधिक शादियों का अनुमान है। लॉकडाउन में बहुत सी शादियां रुक गई थीं।
विज्ञापन

दो माह तक की वेटिंग
टोयटा कंपनी के डीलर विवेक गर्ग ने बताया कि कंपनियों में गाड़ियों का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। कार निर्माण में करीब दस हजार पार्ट्स लगते हैं। अन्य प्रदेशों में लॉकडाउन के कारण कहीं न कहीं से सप्लाई रुक जाती है। ऐसे में निर्माण प्रभावित हो रहा है। सितंबर से सप्लाई सुचारू हो जाएगी। तीन माह के लॉकडाउन के दौरान जिन लोगों ने लोन की किश्त नहीं दी थी, उन्हें बैंक लोन देने में आनाकानी कर रहे हैं। फिलहाल इनोवा की अच्छी डिमांड है। टोयटा की ग्लेन्जा गाड़ी के लिए वेटिंग बढ़ गई है।
फीचर्स ने बढ़ाया लोगों का आकर्षण
किया कंपनी के डीलर प्रवीन जैन ने बताया कि फरवरी में लांच हुई किया की कार्रिवल की अच्छी डिमांड है। सोनेट कार जुलाई अंत तक आ जाएगी। इसमें इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। उधर, हीरो ऑटोमोबाइल के संचालक सिद्धार्थ जैन ने बताया कि बाइक की सेल पूर्व के वर्ष के बराबर आ गई है। अब बिक्री बढ़ने वाली है। महिंद्रा के संचालक आयुष जैन ने बताया कि महिंद्रा के कॉमर्शियल प्रोडक्ट्स की सेल बढ़ गई है। एक्सयूवी-300 और बुलेरो की भी अच्छी सेल हुई है। समुद्रा हुंडई के संचालक शलभ गुप्ता ने बताया कि प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट में हुंडई की आई-20 अगस्त माह में लांच होने जा रही है। इसकी कीमत 6.5 लाख से 8 लाख के बीच हो सकती है। अनलॉक -1 के बाद से ही क्रिएटा और वरना कारों की अच्छी मांग है। बीते एक माह में करीब 140 गाड़ियों की सेल हुई है।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी से सर्विस प्रभावित
मारुति कारों की डिमांड बाजार में सर्वाधिक रहती है। तान्या ऑटोमोबाइल के संचालक हरीश गर्ग ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर की दो माह की पेंडेनसी है। शनिवार और रविवार को 50 प्रतिशत लोग गाड़ियों की सर्विस करते हैं। इन दो दिनों में शोरूम खोलने की अनुमति नहीं है। नौकरीपेशा लोग शनिवार और रविवार को ही वाहन सर्विस के लिए देते हैं। अब बंदी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें