फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा पल्हैड़ा ओवर ब्रिज, पल्लवपुरम के लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगा पल्हैड़ा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। करीब सवा तीन साल से चल रहे पल्हैड़ा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रविवार से ओवरब्रिज का शुभारंभ कर दिया जाएगा। शनिवार को कुछ वाहन ओवरब्रिज से होकर भी गुजरे। अब पल्लवपुरम के लोगों को काफी हद तक जाम से निजात मिल जाएगी।
पल्हैड़ा चौराहे पर लगने वाले जाम को लेकर एनएचएआई ने पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया था। यह ओवरब्रिज 800 मीटर लंबा बनना था और दो साल में पूरा होना था। लेकिन, पिछले वर्ष लॉकडाउन और इसके बाद एक्यूआई का स्तर बढ़ने से निर्माण कार्य बंद रहा। इसलिए इस काम में अतिरिक्त समय लगा। अब यह ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। शनिवार को कुछ हल्के वाहन इस ओवरब्रिज से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ओवरब्रिज सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने से पल्लवपुरम व पल्हैड़ा में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। पिछले तीन साल से सर्विस रोड से ही वाहनों के आवगन के कारण पल्लवपुरम के लोगों के साथ-साथ हाइवे से गुजरने वाले लोगों को दिन व रात में जाम से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें