फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हैदराबाद में सक्रिय पाकिस्तानी हैंडलर्स वेस्ट यूपी में खड़ा कर रहे नेटवर्क, यहां पकड़े गए थे संदिग्ध

Mon, 13 Apr 2026 03:54 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हैदराबाद में सक्रिय पाकिस्तानी हैंडलर्स वेस्ट यूपी में नेटवर्क खड़ा कर रहे हैं। एटीएस और हापुड़ पुलिस के हत्थे चढ़े साकिब और अजीम राणा हैदराबाद जा चुके हैं। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के रिश्तेदार के हैदराबाद में रहने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
आकिब खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में सक्रिय पाकिस्तानी हैंडलर्स वेस्ट यूपी में सोशल मीडिया पर सक्रिय जासूसी और आतंक का नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। एटीएस के हत्थे चढ़ा अगवानपुर का साकिब, हापुड़ पुलिस द्वारा पकड़े गए अजीम राणा और दुबई में बैठे सठला गांव के आकिब का हैदराबाद का कनेक्शन सामने आ चुका है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के रिश्तेदार के हैदराबाद में रहने की बात सामने आई है। इसके चलते एटीएस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बीते 17 मार्च को हापुड़ पुलिस ने धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा से अजीम राणा को गिरफ्तार किया। 

उससे पूछताछ के बाद मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव निवासी आजाद राजपूत को गिरफ्तार किया। ये आरोपी एनसीआर के मंदिरों के फोटो वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजते थे। अजीम राणा पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसके रिश्तेदार से हैदराबाद में भी मिलने गया था।
विज्ञापन

इसके बाद एटीएस ने दो अप्रैल को पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर देश में हमलों की साजिश रचने वाले मॉड्यूल का खुलासा किया था। इस दौरान परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी साकिब, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया गया था।

 

साकिब उर्फ डेविल परीक्षितगढ़ के अगवानपुर गांव का वाला है। वह आठ साल पहले हैदराबाद गया था और सैलून पर काम करता था। दुबई में बैठे शिफ्ट हो गया था। वहां पर नाई की दुकान चला रहा था। एटीएस की जांच में सामने आया था कि साकिब का पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क आकिब ने ही कराया था।
 

आकिब लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय है और धमकियां दे रहा है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है और पासपोर्ट निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है। साथियों की भी जांच की जा रही है।

हैदराबाद में पकड़े गए थे संदिग्ध
26 मार्च को हैदराबाद की विजयवाड़ा पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क वाले मो. रहमतुल्ला शरीफ, मो. दानिश और मिर्जा सोहेल, आयशा बेगम उर्फ सईदा बेगम, शादमान दिलकश, अल हकीम शुकुर, लकी अहमद, अब्दुल सलाम, शरत खान व शेख फेसर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया था। 

 
विज्ञापन

जानकारी दी गई थी सईदा बेगम ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश में अपना नेटवर्क फैलाकर कई महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ लिया है। गाजियाबाद की एक युवती ने कुछ माह पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान दिए थे। आकिब ने उसका समर्थन करते हुए भी वीडियो बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें