फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संदिग्ध हैदर और उवैद की गिरफ्तारी से बौखलाया आकिब, वीडियो में खुद को बेगुनाह बता रहा; पुलिस कस रही शिकंजा

Mon, 13 Apr 2026 03:35 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

संदिग्ध हैदर और उवैद की गिरफ्तारी से आकिब बौखला गया है। वीडियो में खुद को बेगुनाह बता रहा है। उवैद और हैदर के तीसरे साथी समीर उर्फ रुहान निवासी निकट सुल्ताना डाकू का किला नजीबाबाद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आतंकी आकिब की वीडियो कॉल। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल आकिब खान, संदिग्ध जलाल हैदर और उवैद मलिक की गिरफ्तारी के बाद बौखला गया है। कानूनी शिकंजे में खुद को फंसता देख वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताने लगा है। उधर पुलिस की रडार पर दो और संदिग्ध हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार किरतपुर में गाड़ी में आग लगाने की घटना में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि एक की तलाश में दूसरे राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। बता दें कि इंस्टाग्राम के जरिये की गई कॉल की एक वीडियो नवंबर में वायरल हुई थी। 

इसमें सऊदी में रहने वाला मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल, आजाद निवासी इनामपुरा थाना मेरठ और उवैद निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात को जोड़ा था। 
विज्ञापन

इस वीडियो कॉल में आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस वीडियो के संबंध में पिछले साल नवंबर में थाना नांगल में आकिब, मैजुल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। 
विज्ञापन

तीसरे साथी समीर की तलाश
उवैद और हैदर के तीसरे साथी समीर उर्फ रुहान निवासी निकट सुल्ताना डाकू का किला नजीबाबाद की तलाश की जा रही है। विदेश में होने की वजह से आजाद, मैजुल और आकिब तक पुलिस पहुंच नहीं सकी मगर  लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें