फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा : बारात से लौट रहे दो युवकों की मौत, कई घायल

Mon, 05 Feb 2018 07:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ककड़ीपुर चेकपोस्ट के निकट पिकअप गाड़ी और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बारात से लौट रहे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि पिकअप चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें : राज्यमंत्री की सुरक्षा में शामिल CRPF जवानों की स्कार्पियो पलटी, 7 घायल

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव निवासी संदीप तोमर पुत्र विजय पाल रविवार को कार से चचेरे भाई की बारात में शामिल होने के लिए शामली जिले के कांधला क्षेत्र के गांव मखमूलपुर गया था। कार में उसके साथ पड़ोसी पंकज तोमर पुत्र सुरेंद्र सिंह और उनका घरेलू नौकर दारा भी सवार था। रविवार की देर रात बारात में शामिल होकर लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ककड़ीपुर चेकपोस्ट के पास दूध की कैन लदी पिकअप गाड़ी से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में संदीप और दारा की मौके पर ही मौत हो गई। पंकज और पिकअप गाड़ी का चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संदीप के भाई लोकेंद्र ने पिकअप गाड़ी के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को बावली गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर अलग-अलग हादसे में कई घायल
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विकास पुत्र देवेंद्र और सुमन पुत्र ओमी निवासीगण मवीकलां गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उधर, गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक ने इको में टक्कर मार दी। कार सवार मंगलामुखी राधा, शब्बीरी, नरगिस और ढोलक बजाने वाला चोटिल हो गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें