फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मेरठ में जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला, बिटौड़े में घुसकर खुद को लगा ली थी आग, तड़प-तड़पकर दम तोड़ा

Mon, 21 Apr 2025 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Elderly Woman died in Meerut: मेरठ के सैनी गांव में एक बुजुर्ग महिला ने बिटौड़े में घुसकर खुद को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीण महिला को बचाने पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पढ़ें क्या है पूरी घटना।
विज्ञापन
मौके पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एनएच - 34 पर स्थित सैनी गांव में बुजुर्ग महिलाने घर से कुछ दूरी पर बिटौड़े में घुसकर खुद को आग लगा ली। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। इंचौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र स्थित सैनी गांव में बुजुर्ग महिला केला देवी(78) पोते सुमित के साथ रह रही थी। पोते सुमित की मृतश्रित में सरकारी नौकरी है। लोगों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजे केला देवी घर से कुछ दूरी पर रखे अपने बिटौड़े के पास पहुंचीं।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather News: मौसम में उतार चढ़ाव जारी, दिन गर्म हुआ तो तीन डिग्री चढ़ गया पारा, AQI भी घटा

विज्ञापन

लोगों की मानें तो महिला ने बिटौड़े के साथ ही खुद को आग लगा ली। आसपास के बिटौड़े भी जलने लगे। आग लगते देख आसपास के लोग पहुंचे, उन्होंने बुजुर्ग महिला को जलते देखा। महिला बुरी तरह तड़प रही थी। लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। सूचना अग्निशमन दल और पुलिस को दी गई। आसपास के लोगों ने भी पानी से आग बुझाना शुरू किया।

किसी तरह महिला को बाहर निकाला। तब तक जलकर मौत हो चुकी थी। इंचौली थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ममता बैनर्जी का पुतला फूंकने से रोका तो पुलिस से अभद्रता, दरोगा की कैप उछाली, दिखाई चूड़ियां
विज्ञापन

बेटे की चार साल पहले मौत
परिजनों के मुताबिक केल देवी के पति मोहर सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। करीब चार साल पहले बागपत में असलहा बाबू पोस्ट पर तैनात जिले सिंह की बीमारी के चलती मौत हो गई। अब परिवार में केला देवी पोते सुमित व उसके परिवार के साथ रह रही थी।  बताया ये भी जा रहा ही कि केला देवी कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें