एनएच-58 पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पांच लड़के अपनी स्विफ्ट से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। बताया गया कि ये पांचों लोग राजधानी दिल्ली से आ रहे थे और मेरठ में एंट्री करते ही दौराला थाना के पास खड़ी एक सरकारी बस यूपी 11एटी 0050 में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि आशीष 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
पीछे से खड़ी बस में टक्कर मार दी
हादसे में चकनाचूर हो गई कार
पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तुरंत उनके परिवार वालों को सूचना दी। आज तड़के मृतक आशीष के ताऊ (सूरज भाण) दौराला थाना पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच में सामने आया कि पांचों युवक 20 से 25 की उम्र के हैं। जब पुलिस ने इनकी गाड़ी में तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें और अन्य नशीले पदार्थ मिले। ऐसे में माना जा रहा है कि पांचों लोग नशे में थे और नशे में ही ड्राइविंग कर रहे थे। शायद यहीं कारण रहा कि युवक ने नशे में ड्राइविंग करते हुए पीछे से खड़ी बस में टक्कर मार दी।
ये मिली जानकारी
खड़ी बस में मारी टक्कर
मृतक आशीष के परिजनों ने बताया कि ये सभी दोस्त थे और मंगलावर शाम को घूमने के लिए दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकले थे। पांचों युवक गुड़गांव की अंसल यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रहे हैं। मृतक आशीष के पिता अर्जुन सिंह की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी और मां हरियाणा के किसी विद्यालय में सरकारी टीचर है। एक भाई है जिसका नाम नवीन है। आशीष का परिवार हरियाणा की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता हैं। वहीं निवासी टिकरी कला दिल्ली से मनीष पुत्र हवा सिंह की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल है। जो इस प्रकार है- निखिल पुत्र धर्मवीर सोनीपत, सुशांत पुत्र जगदीश भिवानी और विकास पुत्र अजय दिल्ली।