फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रावण संक्रांति पर भाई तारू सिंह को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
7 अगस्त को गुरु हरिकृष्ण का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। श्रावण माह की संक्रांति के अवसर पर सिख समुदाय ने महान शहीद भाई तारू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शहादत को याद किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में शब्द कीर्तन, गुरुबाणी पाठ, प्रवचन और लंगर का आयोजन हुआ।
मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय सिख संस्था थापरनगर श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित किया गया। श्री रहिरास साहिब पाठ उच्चारण हुआ। कार्यक्रम में बाल एवं अखंड कीर्तनी जत्थों ने गुरुबाणी के पावन शब्दों का गायन कर संगत को आध्यात्मिक संदेश दिया। लुधियाना से आए भाई बलप्रीत सिंह ने विशेष कीर्तन प्रस्तुत करते हुए भाई तारू सिंह की शहादत को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि उनकी शहादत आज भी युवाओं के लिए साहस, त्याग और धर्मनिष्ठा की प्रेरणा है। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने प्रवचन में गुरु उपदेशों का महत्व बताते हुए कहा कि श्रावण माह आत्मचिंतन और प्रभु स्मरण का संदेश देता है। इस दौरान बताया गया कि आठवें सिख गुरु श्री गुरु हरिकृष्ण जी का प्रकाश पर्व 7 अगस्त को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), अमृतसर से हजूरी कीर्तनी जत्था भी शामिल होगा। कार्यक्रम में महासचिव हरनीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरमुख सिंह, जसबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह नंदा, मूनविंद्र सिंह, सोहन सिंह, जसरूस सिंह खालसा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें