विरोध करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
उपाध्यक्ष देवेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन का पैसा लगा है, जिसकी वजह से फिल्म को बैन नहीं किया जा रहा है। मगर राजपूत समाज किसी से डरने वाला नहीं है। जो भी राजपूत समाज के स्वाभिमान को ललकारेगा। उसे जवाब दिया जाएगा। अनिल सिंह ने कहा कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले 23 जनवरी को राजपूत समाज के लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहेंगी फिल्म के विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे। गांधी पार्क से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला जाएगा। पत्रकार वार्ता में सूर्यकांत सिंह, मांगेराम चौहान, विनय राणा, अभय सिंह पुंडीर, विजय सिंह, प्रताप सिंह, अशोक पुंडीर, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, अभय शर्मा, विवेक तिवारी, मुकेश कपिल आदि मौजूद रहे।
युवा संगठनों ने भी चेताया
सर्व युवा शक्ति भारत के पदाधिकारियों ने भी सोमवार को बैठक कर फिल्म पद्मावत के रिलीज होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदेेशाध्यक्ष कुनाल राणा ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म के जरिये राजपूत समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि फिल्म को रिलीज किया गया तो इसके दुष्परिणाम होंगे, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक में आलोक, राहुल, राजन, कुलदीप, अंकित, अवनीश, प्रमोद, साहिल, अंकुर, मोहित आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/