फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में फिल्म पद्मावत का जबरदस्त विरोध, सिनेमा हाल पर पोती कालिख

Mon, 22 Jan 2018 01:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भंसाली का पुतला फूंक जताया विरोध, सिनेमा हाल पर पोती कालिख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में भी फिल्म पद्मावत का जमकर विरोध किया जा रहा है। जहां सहारनपुर में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सिनेमा हाल पर पहुंचकर कालिख पोत दी। तो वहीं शामली में हिंदू रक्षा सेना कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर फिल्म पद्मावत का विरोध करते हुए नारेबाजी की। सुभाष चौक पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका।

विज्ञापन


क्षत्रिय समाज के लोगों ने महानगर के विजय टाकिज और राकेश सिनेमा पर जमकर हंगामा किया। फिल्म का प्रसारण करने पर सिनेमा हाल संचालकों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। रविवार को भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहले राकेश सिनेमा हाल पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचने से पूर्व ही सिनेमा हाल संचालक ने पद्मावत फिल्म के पोस्टर हटा लिए थे। क्षत्रिय समाज के लोगों ने फिल्म दिखाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद यह लोग विजय टाकिज पर पहुंचे और वहां लगे पद्मावत फिल्म के पोस्टरों पर कालिख पोत कर हंगामा किया। इसके बाद सिनेमा हाल संचालक को फिल्म का प्रसारण ना करने की बात कहते हुए लौट गए। संदीप राणा, मोहिन राणा, शेखर राणा, जितेंद्र राणा, सुधीर गर्ग, विक्रम राणा, कन्नू राणा, हरीश, रजत मुखिया, दुष्यंत, राहुल झाम आदि मौजूद रहे।

पढ़ें : घर में घुसकर दलित परिवार को पीटा, फिल्म पद्मावत को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका

फिल्म पद्मावत का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं शामली में हिंदू रक्षा सेना कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर फिल्म पद्मावत का विरोध करते हुए नारे- बाजी की। सुभाष चौक पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका।

हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को जुलूस निकालकर शहर के सुभाष चौक पर फिल्म पद्मावत का विरोध करते हुए निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। कहना था कि पद्मावत फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। जिस प्रकार गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा सरकार ने फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध लगाया है, उसी प्रकार प्रदेश में भी फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस दौरान हिंदू रक्षा सेना के जिला संयोजक सुरेश बजाज, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मीरा चावला, नगर अध्यक्ष संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सोनू चावला, रविद्र मुंडेट, टीकू गोस्वामी, सुमित पारचा, अमित राणा, अंकुर राणा, अनुज मेहरा, वीशू जिंदल, गौरव गुप्ता, मनोज कुमार, संजय सैनी, विकास भारद्वाज, पंकज शर्मा, अरुण कुमार, निकित कुमार, मोहित निखिल गुप्ता, तरुण कुमार वशिष्ठ, बिट्टू कोरी, अजय कश्यप मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें