उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 'जेड प्लस श्रेणी' व 'एन.एस.जी.' की सुरक्षा मिली हुई है और इनका ब्लडग्रुप 'बी पॉजिटिव' है। इन्हें विभिन्न आतंकवादियों गातिविधियों, धार्मिक कट्टरपंथी गुटो, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मौहम्मद, हरकत उल अंसार, हूजी, फिदायीन ग्रुप, अलगाववादी, जेहादी, आईएसआई, अलकायता, नक्सली, असामाजिक व राष्ट्रविरोधी तत्वों आदि संगठनों से गंभीर जीवन भय, अत: जीवन भय को दृष्टिगत रखते हुए भ्रमण के दौरान कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाती है।