फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आग लगने से धान की पुआल राख

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में धान की पु​आल में लगी आग। ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में बाहरी छोर पर रजबहे के पास कामयाब पुत्र मेहरबान की धान की पुआल से लदी खड़ी ट्राॅली में अचानक आग लग गई। आग से पुआल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
पीड़ित ने बताया कि वह हरियाणा से पुआल लाकर कस्बा व आसपास के गांवों में डेयरी संचालकों को बेचता है। शुक्रवार को वह रजबहे के पास ट्राॅली छोड़कर अपने घर किसी काम से गया था। इसी बीच अचानक ट्रॉली में लदी पुआल में आग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पुआल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसे करीब 60 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि पुआल में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई करने बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें