मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था, यात्री सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय सहित अन्य यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। विधायक अमित अग्रवाल ने रेलवे अधीक्षक से चर्चा कर यात्रियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि छावनी रेलवे स्टेशन मेरठ का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता सहित समय पर करने के निर्देश दिए। संवाद