फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने धान उत्पादकों की चिंता बढ़ाई

विज्ञापन
क्षेत्र मे रूक रूक कर हो रही बारिश मे भीगती धान की कटी हुई फसल। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली/मवाना। क्षेत्र में सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों की खेतों में पड़ी धान की फसल खराब हो रही है। वहीं, गन्ना कोल्हू भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। कृषक आरिफ, जितेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी, राकेश त्यागी, मुकेश आदि ने बताया कि उन्होंने धान की कटाई शुरू कर दी है। खेतों में पड़ी धान की फसल में पानी भर गया है। उसका चावल खराब होने लगा है। बारिश के चलते धान की झड़ाई भी बंद हो गई है। किसानों का कहना है कि धान की कटी फसल का दाना काला पड़ने की आशंका बन गई है। बाजार में उसका अपेक्षित दाम नहीं मिल सकेगा।
उधर, मवाना क्षेत्र शनिवार शाम से बदरा झमाझम बरसे। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही मौसम में बदलाव के चलते सूर्य देव ने दर्शन दिए। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और कुछ देर बाद ही बारिश पड़नी शुरू हो गई। इससे धान की अगेती फसल को नुकसान की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें