मेरठ। एनएएस इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान के तहत शिक्षक कार्यशाला हुई। इसमें चर्चा की गई कि कैसे 10 से 17 साल तक के बालक स्थानीय समस्याओं को ढूंढकर समाधान प्रोजेक्ट के माध्यम से करेंगे। इसका जनपदीय आयोजन 24 अक्तूबर को मवाना रोड स्थित एमआईईटी में किया जाएगा। शैक्षणिक समन्वयक दीपक शर्मा ने इस संबंध में तकनीकी जानकारी दी, जबकि एमआईईटी के अमित कुमार ने आसान भाषा में वैज्ञानिक विधि को समझाया। सरधना से संजना गैराल्ड और हस्तिनापुर से एसके भारद्वाज ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान हिमांशु अग्रवाल, दिव्या कौशिक, ज्योति राजपूत, मानवी, आशा, गोविंद सिंह, धर्मेंद्र, अनुराग मौजूद रहे।