मेरठ। पीएसी के बाढ़ राहत दल को अलर्ट कर दिया है। कमांडेंट सूर्यकांत त्रिपाठी ने बरसात में गंगा तट, गंगनहर व अन्य स्थानों पर जरूरत के मद्देनजर फ्लड कंपनी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राहत दल के सभी उपकरणों को चेक एवं सैनिटाइज कराया। जिससे जरूरत पड़ने पर गोताखोरों तुरंत भेजे जा सकें।
प्रदेश में पीएसी की 17 फ्लड कंपनी हैं। ये बाढ़ के अतिरिक्त अन्य आपदा के लिए तैयार रहती हैं। वाहिनी में इनके पास नाव, लाइफ जैकेट और अन्य उपकरण उपलब्ध हैं। मेरठ में हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी में एक फ्लड कंपनी (100 जवान) है। यह मेरठ जोन समेत वेस्ट यूपी को कवर करती है। यहीं से कुंभ मेला और दूसरे स्थानों पर भेजी जाती है। लॉकडाउन के चलते फ्लड कंपनी के सभी संसाधन पीएसी वाहिनी स्थित स्टोर रूम में बंद हैं। इसलिए कमांडेंट ने आज सभी स्टोर रूम चेक कराए और एक-एक उपकरण की जानकारी ली। साथ ही फ्लड कंपनी के जवानों और अन्य अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी समय के लिए बिल्कुल तैयार रहना है। जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित कंपनी को भेजा जा सके। इस दौरान 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के परेड ग्राउंड पर सेनानायक सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वाहिनी के अधिकारियों, कर्मचरियों एवं जवानों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी तथा योगाभ्यास कराया। यहां सहायक सेनानायक इंदु सिद्धार्थ, अरविंद सिंह, अमित मलिक, नितेश कुमार, सुभाष सिंह व अन्य रहे।