फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता और सुरक्षा घेरे में हुआ मतदान

Tue, 27 Sep 2016 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ चुनाव के दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच नौंकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ चुनाव की व्यवस्था इस बार पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षा घेरे में संपन्न हुआ। मतदान केंद्र के भीतर का जहां बाहर स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया जा रहा था, तो बाहर पूरी तरह सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया था।
विज्ञापन

चुनाव में इस बार प्रत्याशियों के लिए मतदान केंद्र के बाहर बॉक्स बनाया गया था। जिसमें आगे बेरिकेटिंग की गयी थी। इस बेरिकेटिंग के पीछे सभी प्रत्याशियों को बैठने के लिए जगह थी और वो खड़े होकर आने वाले मतदाताओं से मुलाकात कर सकते थे। लेकिन बेरिकेटिंग के बाहर किसी प्रत्याशी को आने की अनुमति नहीं दी गयी। कई बार दोनों पैनल के प्रत्याशी बाहर आये, लेकिन भीतर से चुनाव अधिकारी ने बाहर खड़े प्रत्याशियों का नाम लेकर चेतावनी जारी कर दी, जिस पर प्रत्याशी अपने बॉक्स में जाकर बैठ गये। हालांकि दोनों पैनल के बॉक्स बिल्कुल सटे होने के कारण आपसी छींटाकशी जरूर पूरा दिन चलती रही।

 मतदान के साथ दावत का इंतजाम
मतदान के दौरान दोनों पैनल ने समर्थकों की दावत का खासा इंतजाम किया हुआ था। नवीन गुप्ता पैनल द्वारा महामंत्री पद के प्रत्याशी संजय जैन के पेट्रोल पंप पर टेंट लगाकर शाही इंतजाम किया गया था। सोमवार को पेट्रोल पंप इस दावत के चलते बंद रहा। जबकि बिजेंद्र पैनल ने हंस इंजीनियरिंग के बराबर में ज्ञानेंद्र अग्रवाल के बंगले में दावत का इंतजाम किया गया था। जहां पर दोनों पैनल के समर्थकों ने दिन भर दावत उड़ायी।
विज्ञापन


टी शर्ट पर विवाद, बनियान पहन कर डाली वोट
सुबह मतदान से पहले ही बिजेंद्र पैनल ने नवीन पैनल के प्रत्याशियों द्वारा पहनी गयी टी शर्ट पर विवाद खड़ा कर दिया। नवीन गुप्ता पैनल के सभी प्रत्याशी अपने नाम, पद और बैलेट क्रमांक वाली टी शर्ट पहने हुए थे। इस टी शर्ट के पीछे नवीन गुप्ता पैनल और नवीन गुप्ता व संजय जैन के फोटो भी छपे थे। एक सी पेंट और टी शर्ट में आये इन प्रत्याशियों को देख बिजेंद्र पैनल के प्रत्याशियों ने विरोध दर्ज करा दिया। उन्होंने कहा कि यह आचार संहिता के साथ ही मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देश का उल्लंघन है। क्योंकि दो सौ मीटर की परिधी में प्रचार की मनाही है। काफी देर हंगामे के बाद तय हुआ कि नवीन पैनल के प्रत्याशी अपना वोट टी शर्ट में नहीं डालेेंगे। इसके बाद नवीन गुप्ता सहित तमाम प्रत्याशी उस टी शर्ट को उतारकर मतदान करने गये। नवीन गुप्ता ने बनियान में मतदान किया।

 छात्र नेता की नारेबाजी से गरमाया माहौल
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराणा भी फूलबाग कालोनी चौराहा पर नवीन गुप्ता के समर्थन में छात्रों के साथ पहुंच गये और नारेबाजी करने लगे। इस पर वहां खड़े बिजेंद्र पैनल के लोगों ने भी नारेबाजी की तो दोनों आमने सामने आ गये और हंगामा खड़ा हो गया। इस हंगामे को किसी तरह पुलिस ने सूझबूझ से शांत कराया।

 चिकनगुनिया से घटा व्यापार संघ का मतदान
संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में लगभग शतप्रतिशत मतदान होता रहा है। पिछली बार सबसे कम मतदान हुआ था, जिसमें कुल मतदाताओं में से मात्र दस ने वोट नहीं डाले थे। लेकिन इस बार 28 मतदाता वोट डालने नहीं आये। इसका कारण दोनों पक्षों ने चिकनगुनिया बताया। उनके अनुसार जो वोट डालने नहीं आये, वह गंभीर रुप से बीमार है। हालांकि काफी मतदाता बीमारी में भी वोट डालकर चले गये।

विनीत शारदा रहे पूरा दिन मौजूद
भाजपा नेता विनीत शारदा अपने भाई उमेश शारदा के समर्थन में पूरा दिन मतदान केंद्र के आसपास मौजूद रहे और आने वाले प्रत्येक मतदाता से मुलाकात कर वोट मांगते नजर आये।

भाजपाइयों ने डाले रखा डेरा
बिजेंद्र अग्रवाल के समर्थन में खुलकर आये महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग के साथ ही महामंत्री कमलदत्त शर्मा, पीयूष शास्त्री, नीरज त्यागी, आलोक सिसौदिया सहित तमाम महानगर के भाजपाई फूलबाग कोलोनी के पास कैंप लगाकर डेरा जमाये रहे।

जल्दी आयेगा इस बार परिणाम
संयुक्त व्यापार संघ चुनाव की मतगणना का परिणाम इस बार जल्दी आयेगा। क्योंकि अब तक सबसे ज्यादा देर मंत्री पद की गणना में लगती थी। लेकिन इस बार उपाध्यक्ष और मंत्री पद के मतपत्रों को नया रूप दिया गया। उपाध्यक्ष पद के छह प्रत्याशियों के नाम जहां दर्ज थे, उसे अलग-अलग रंग में दिया हुआ था और सबके बीच कटिंग के लिए डॉट भी लगे थे। ऐसे में मतपेटिका खुलने के बाद इन मतपत्रों को अलग कर उनकी कटिंग करते हुए अलग-अलग कर दिया जायेगा और एक से रंग के मत पत्र एक साथ कर गणना कर दी जायेगी। ऐसा ही मंत्री पद के प्रत्याशियों के बैलेट पर किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी मुकुल सिंघल ने बताया कि इस बार परिणाम शाम पांच बजे तक घोषित होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें