फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में आज मेक्टा का चुनाव

Tue, 27 Sep 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेरठ कॉलेज में मंगलवार को मेक्टा (मेरठ कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन) का चुनाव होगा। चुनाव सिर्फ दो पद अध्यक्ष और संयुक्त मंत्री के पद पर होगा। अध्यक्ष पद पर डॉ. सुभाष चंद और डॉ. विकास वशिष्ठ मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री पर भी दो प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार और डॉ. सचिन कुमार शर्मा आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

महामंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं। सोमवार को शिक्षकों में चुनाव प्रचार जोरों पर रहा। करीब 180 शिक्षक वोट हैं। डॉ. सुभाष ने चुनाव से पहले डिबेट का आमंत्रण दिया था। सोमवार को मंगल पांडे भवन में उन्होंने अपना 25 सूत्री घोषणा पत्र पेश किया। जिसमें शिक्षकों से जुड़ी मांगे शामिल रही। मतदान सुबह आठ बजे से होगा।

मोहित ने जीता गोल्ड मेडल
मेरठ। राज्य स्तर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेरठ के मोहित कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है। रविवार को मोदीनगर में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कंकरखेड़ा के नंगलाताशी निवासी मोहित ने गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले मोहित जूनियर और सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीत चुका है।
विज्ञापन


बीपीएड, एमपीएड का फिटनेस टेस्ट खत्म
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में चल रहे बीपीएड और एमपीएड के फिजिकल फिटनेस टेस्ट सोमवार को खत्म हो गया। सत्र 2016-17 में बीपीएड में एडमिशन के लिए 325 कैंडीडेट्स फिटनेस टेस्ट देने पहुंचे। एमपीएड में 90 कैंडीडेट्स ने टेस्ट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें