फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडव नगर में भारी विरोध के बीच हटाया कब्जा  

Sun, 22 Apr 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांडव नगर में सरकारी जमीन पर किया गया कब्जा एमडीए की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ हटा दिया। इस दौरान भारी विरोध हुआ। एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला।पांडव नगर के डी ब्लॉक में मेरठ विकास प्राधिकरण की तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कब्जा कर रखा था। मकान तक बना रखे थे। कई बार एमडीए यहां चेतावनी दे चुका था। लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। शनिवार को जोनल अधिकारी डीसी तोमर के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ एमडीए टीम यहां पहुंची। जेसीबी से ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। इसका लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उन्हें हटाया। एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। उसे भी हिरासत में ले लिया गया। हंगामा करने पर पुलिस ने कुल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सामान बाहर निकालकर चार मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। उधर, आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी या एमडीए की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। 
विज्ञापन


एक पखवाड़े में फिर होगी बड़ी कार्रवाई
एमडीए ने प्लान तैयार कर लिया है। एक पखवाड़े में ही अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए टीम तैयार कर ली गई है तथा भारी पुलिस बल भी मांगा गया है। एमडीए ने ऐसे कई अनधिकृत निर्माण चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें