फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के मुख्य आरोपी के साथ पांच दबोचे

Tue, 09 Aug 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
बुलंदशहर रेप में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को दबोच लिया गया। मुख्य आरोपी सलीम बावरिया गैंग का सरगना है। जिसे उसके दो साथियों के साथ सोमवार को मवाना से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक साथी के यहां पर आए थे। जिनकी निशानदेही पर देर तक धरपकड़ में दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि बावरिया गैंग ने दो दर्जन से अधिक ऐसी घिनौनी वारदात की हैं।
विज्ञापन

29 जुलाई की रात बुलंदशहर हाईवे पर बावरिया गैंग ने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे कार सवार एक परिवार को बंधक बनाया था। बावरिया गैंग के लोगों ने कार में सवार मां-बेटी को ज्वार के खेत में ले जाकर दरिंदगी की थी। यह सनसनीखेज मामला सुर्खियों में बना हुआ है। बुलंदशहर पुलिस ने वारदात से तीसरे दिन बावरिया गैंग के तीन युवकों को जेल भेजा था। इस घिनौनी वारदात का मुख्य आरोपी बावरिया गैंग का लीडर सलीम फरार चल रहा था।
सलीम की तलाश में पुलिस की कुल 18 टीमें लगी थीं। बुलंदशहर क्राइम ब्रांच और एसटीएफ नोएडा को रविवार रात सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सलीम पहले किठौर, परीक्षितगढ़ और फिर मवाना में अपने एक साथी के घर पर रुका हुआ है। सोमवार देर रात घेराबंदी करते हुए सलीम और उसके दो साथियों जुबैर और साजिद को दबोच लिया गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने गैंग से जुड़े एक दर्जन लोगों के नाम बताए।
विज्ञापन


दो और आरोपी हिरासत में
बुलंदशहर पुलिस ने किठौर में देर रात दबिश देकर बावरिया गैंग की मदद करने वाले दो आरोपियों सलमान और रविंद्र को किठौर से उठा लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक बावरिया गैंग की मदद करते थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपियों की कुंडली
नाम : सलीम छमारिया
पेशा : बावरिया गैंग का सरगना
पता : कनौज तिरवा, राजस्थान

नाम: जुबैर छमारिया
पेशा: बावरिया गैंग का सदस्य
पता: कनौज तिरवा, राजस्थान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें