अगले पांच दिन सरकारी अवकाश होने के कारण अवैध निर्माण करने वालों पर अंकुश लगाना एमडीए के लिए चुनौती साबित होगा। वहीं दूसरी तरफ अवर अभियंता हड़ताल पर हैं। बावजूद इसके इन पांच दिन की प्लानिंग की गई है। इस अवधि का गलत लाभ उठाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार से पांच दिन का अवकाश है। ऐेसे में सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण रोकने केलिए मुहिम चलाई जा रही है। विदित हो कि छुट्टी में जमकर अवैध निर्माण होते हैं। इसमें एमडीए कर्मचारियों की शह भी होती है। उधर, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विभिन्न विभागों केसाथ एमडीए के अवर अभियंता भी हड़ताल पर हैं। ऐसे में इन पांच दिनों में ऐसे निर्माणों पर नजर रखना और उन्हें रोकना टेढ़ी खीर साबित होगा।
ये बनाई है प्लानिंग
इन पांच दिनों के लिए बिना जेई के ही नजर रखने को प्लानिंग बनाई गई है। मेटों के अलावा एमडीए के अन्य कर्मचारियों को इस काम पर निगाह रखने में लगाया गया है। एमडीए अधिकारियों का मानना है कि इस बार यदि छुट्टी का गलत लाभ उठाकर कोई निर्माण करे तो उस पर एक्शन हो। शमन शुल्क भी सख्ती से लगाया जाए।