फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कारों के साथ कृषि मेले का समापन

Sat, 08 Oct 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुक्रवार शाम समापन हो गया। ओवरऑल बेस्ट खिताब क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन कंपनी को मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहायक महानिदेशक कृषि शिक्षा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) डॉ. पीएस पांडेय और कृषि विवि के कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने मेले में भाग लेने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  मेला आयोजक डॉ. रघुवीर सिंह ने सभी का आभार जताया। संचालन संयुक्त निदेशक डॉ. एसके सचान ने किया। इस दौरान निदेशक शोध डॉ. अशोक कुमार अहलूवालिया, डीन ऐजी प्रोफेसर शमशेर सिंह, प्रबंध समिति सदस्य संगीता राहुल, मेला नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार खारी, डीन पीजी डॉ. एनएस राणा, निर्माण प्रभारी अधिकारी डॉ. बीआर सिंह, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. पीके सिंह, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. डीके सिंह, डॉ. केजी यादव, डॉ. मुकेश, मीडिया प्रभारी डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. एनएम त्रिपाठी,  विनय शर्मा, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. विवेक धामा मौजूद रहे।

इन्हें मिला पुरस्कार
आईसीएआर ग्रुप में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मिंग सिस्टम रिसर्च मोदीपुरम प्रथम, सेंट्रल पोटेटो रिसर्च इंस्टीट्यूट मोदीपुरम द्वितीय रहा। एक्सटर्नल यूनिवर्सिटी में सीसीएसएचएयू हिसार प्रथम, पीएयू लुधियाना द्वितीय रहा। ट्रैक्टर एंड फार्म इक्यूपमेंट ग्रुप में बनकुरा प्रीसेशन एग्रीकल्चर इक्यूपमेंट मुजफ्फरनगर प्रथम व शिव शक्ति मोटर्स मोदीपुरम द्वितीय रहा। पेस्टीसाइड एंड बायो पेस्टीसाइड ग्रुप में क्रिस्टल क्राप प्रोटेक्टशन लिमिटेड को बेस्ट अवार्ड व ईआई ड्यूपाइंट इंडिया लिमिटेड द्वितीय रहा। फर्टिलाइजर एंड माइक्रो न्यूट्रियंट ग्रुप में टाटा केमिकल लिमिटेड मेरठ प्रथम, दयाल फर्टिलाइजर मेरठ द्वितीय रहा। सरकारी ग्रुप में गन्ना विकास विभाग मेरठ प्रथम व एपिडा मेरठ द्वितीय रहा। सीड ग्रुप में अभिमन्यु सीड माइक्रो फर्टिलाइजर प्रथम और श्रीकमल एग्रो सीड्स लिमिटेड मेरठ द्वितीय रहा। वेटनरी मेडिसन एंड कैटल फीड ग्रुप में वेट मेनकाइंड फार्मा मेरठ प्रथम और मोटो फार्मा प्राईवेट लिमिटेड द्वितीय रहा। एग्रीकल्चर बेकिंग एंड इंश्योरेंश ग्रुप में सिंडीकेट बैंक मेरठ प्रथम व एचडीएफसी बैंक द्वितीय रहा। यूनिवर्सिटी ग्रुप में कॉलेज ऑफ वेटनरी प्रथम, यूनिवर्सिटी सीड प्रथम व कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर द्वितीय रहा। कृषि विज्ञान केंद्र ग्रुप में केवीके हस्तिनापुर व केवीके बघरा मुजफ्फरनगर प्रथम और केवीके सहारनपुर द्वितीय रहा। गोहना हरियाणा के ताऊ जलेबी वाले बलजीत को भी प्रथम पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें