50 बेड बढ़ेंगे तो और बढ़ेगी मांग: प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में में कोविड के मरीजों के लिए 50 बेड बढ़ाने की तैयारी है। पहले यहां 70 से 80 मरीज भर्ती रहते थे, अब 130 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। मरीज बढ़ने पर ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ेगी।
किसी भी अस्पताल में कमी नहीं
अभी मेरठ के किसी अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी नहीं है। सुभारती अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन टैंक से सप्लाई होती है। इसके अलावा उनके पास ऑक्सीजन बनाने के संयंत्र भी हैं। मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज और धन सिंह कोतवाल अस्पताल में गंभीर कोविड मरीज नहीं रखे जाते हैं। - डॉ. राजकुमार, सीएमओ
मेडिकल कालेज में अब 150 तक ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे जा रहे हैं, पिछले महीने तक 80-90 सिलिंडर तक भेजे जाते थे। मिलिट्री अस्पताल भेजे जाने वाले सिलिंडर की संख्या भी 20-30 से बढ़कर 50-55 हो गई है। - विशाल अग्रवाल, आपूर्तिकर्ता, मेसर्स अग्रवाल गैस
कोरोना का इलाज कर रहे अस्पतालों में ऑक्सीजन की ज्यादा खपत हो रही है। निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में अब ऑक्सीजन सिलिंडर महंगे दाम पर मिल रहे हैं। करीब डेढ़ गुना तक कीमत बढ़ा दी गई है। - डॉ. नवीन शर्मा, अध्यक्ष, आईएमए मेरठ