फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा ऑक्सीजन कैप्सूल : संजीव बालियान

Sat, 24 Apr 2021 10:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • केंद्रीय राज्यमंत्री ने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया
  • वॉकी टॉकी के माध्यम से पीड़ितों मरीजों से बातचीत कर हाल जाना
  • मेडिकल की व्यवस्थाओं की हर रोज मॉनिटरिंग करेंगे
विज्ञापन
ऑक्सीजन टैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने शनिवार की दोपहर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर मेडिकल अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कैप्सूल स्थापित होगा। इस कैप्सूल के स्थापित हो जाने से 500 से अधिक मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी। मेडिकल में इस समय 50 वेंटिलेटर है और अधिक वेंटिलेटर की व्यवस्था कराई जा रही है।  उन्होंने वॉकी टॉकी के माध्यम से भर्ती मरीजों से भी बातचीत की।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने शनिवार को बेगराजपुर मेडिकल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल के प्रधानाचार्य तथा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से पीड़ित मरीजों को दिए जा रहे इलाज तथा तथा उनके खानपान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों का समुचित इलाज हो दवाई तथा उनको दी जा रही डाइट में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में पहुंचकर मोबाइल के द्वारा कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। मेडिकल में स्थापित होने वाले ऑक्सीजन के कैप्सूल के बारे में भी मेडिकल स्टाफ के साथ विस्तृत कार्य नीति पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह में यह कैप्सूल लगकर तैयार हो जाएगा। इस कैप्सूल के स्थापित हो जाने से 500 से अधिक मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी। मेडिकल में इस समय 50 वेंटिलेटर है। अधिक वेंटिलेटर की व्यवस्था कराई जा रही है। मंत्री ने बताया कि कुछ मरीजों के द्वारा खाने की गुणवत्ता के बारे में उन्हें अवगत कराया गया था।

उन्होंने मेडिकल स्टाफ को खाने की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। कुछ मरीजों के तीमारदारों द्वारा उन्हें बताया गया था कि मरीजों की मृत्यु होने पर मेडिकल कॉलेज शव  देने में देरी करता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में शवों को ले जाने वाले तीन वाहन मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर को भेज दी जाए, ताकि शव घर तक ले जाने में अधिक देरी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें