फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन भी ऑउट ऑफ स्टॉक हो गई ऑक्सीजन कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन भी ऑउट ऑफ स्टॉक हो गई ऑक्सीजन कैन
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण ऑक्सीजन का गंभीर संकट पैदा हो गया है। अब ऑनलाइन भी ऑक्सीजन कैन आउट ऑफ स्टॉक हो गई है। अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य ऑनलाइन वेबसाइट पर सिर्फ एड टू कार्ट का विकल्प ही दिखाई दे रहा है। कई मरीज घर में होने के कारण इनकी ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए तैयार थे, लेकिन यहां का विकल्प भी काम नहीं आ रहा है।
पिछले कुछ समय से वातावरण प्रदूषित होने के कारण इन ऑक्सीजन कैन का प्रयोग बढ़ा था। इस कैन को पहाड़ी इलाकों, व्यायाम करने के समय काफी उपयोग में लाया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों ने ऑक्सीजन कैन को काफी उपयोग किया है। इसके चलते लगातार मांग बढ़ती गई। सांस के मरीजों के लिए यह काफी उपयोगी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग मात्रा में 12, 20 और 40 लीटर की कैन का दाम एक हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक रहता है। ये ऑक्सीजन कैन आसानी से ऑनलाइन मिलती रही हैं। ऑक्सीप्योर, ऑक्सीगिज, ऑक्सी99 आदि वेबसाइट पर ऑनलाइन कैन उपलब्ध हैं, लेकिन अब इन्हें लेने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें