फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली पर चला कुल्हाड़ा, बिना अनुमति के ही 40 आम के पेड़ काटे

विज्ञापन
गांव बिजौली में मौके पर कटे पडे़ आम के पेड़। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
मेरठ। गांव बिजौली में दो दिन से आम का हरा बाग काटा जा रहा है। क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मियों ने सोमवार को इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। जिस पर वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से भारी मात्रा में आम की लकड़ी बरामद की। वहीं, मौका पाकर ठेकेदार समेत लेबर भागने में सफल रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन दरोगा सतेंद्र सिंह के अनुसार सोमवार को वन कर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वे बिजौली के जंगल में पहुंचे तो गांव निवासी राजकुमार त्यागी के बाग में आम के करीब 40 हरे पेड़ काटे जा चुके थे। मजदूर वाहन में लकड़ी लाद रहे थे। वनकर्मियों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। जिस पर क्षेत्रीय वन दरोगा सतेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, मजदूर एवं सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन अधिकारियों द्वारा लकड़ियों से लदी गाड़ी ले जाने का ठेकेदार से ऐतराज जताया। वन विभाग की टीम ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने लकड़ियों से लदी गाड़ी को कब्जे में लिया। हालांकि मजदूर एवं ठेकेदार आदि भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें