फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को सफाई का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एएसपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में प्रथम दिन सोमवार को स्वयंसेवकों की विभिन्न टोलियां बनाईं एवं उनके टोली नायक बनाए गए।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्रबंध समिति सचिव दीपक कुमार व प्राचार्य डा. अतुल गोयल ने संयुक्त रूप से किया। सचिव ने स्वयंसेवकों को शिविर के सात दिनों में अनुशासन पूर्वक सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार ने सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों को अवगत कराया। स्वयंसेवकों की विभिन्न टोलियां एवं उनके टोली नायक बनाए। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल की सफाई की। गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर निर्धारित स्थान पर कूड़ेदान में डाला गया। कार्यक्रम अधिकारी अमरीता कुमारी रही। संजीव कुमार द्वारा संपूर्ण शिविर स्थल पर चरक टोली के उत्तम कार्य की प्रशंसा की। शिविर के द्वितीय सत्र में संगोष्ठी हुई। जिसमें महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने स्वयंसेवकों को गंगा के धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व के बारे में अवगत कराया। स्वयंसेवकों द्वारा शिविर स्थल में जल स्रोतों का निरीक्षण किया एवं जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। यहां भूपेंद्र त्यागी, आदित्य गोयल, कृष्णमोहन पालीवाल आदि गण्यमान्य मौजूद रहे। यहां नवीन कुमार, अमरजीत सिंह, बबीता एवं स्वयंसेवकों तरुणेश, शेखर, प्रदीप, निशा दास, नेहा, प्रतीक आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें