फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को टक्कर मारने वाले कार के मालिक की पहचान, चालक की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- टक्कर लगने से दो छात्राएं हो गई थी घायल, खतरे से बाहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में कमालपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी दो छात्राओं को टक्कर मारने वाली कार के मालिक की पहचान जय देवी नगर निवासी राकेश के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने राकेश से जानकारी हासिल की। राकेश ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदार कार में सवार थे, जो एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित कमालपुर गांव निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा सोनिया व दतावली निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा नीलम बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर स्कूल जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच गढ़ रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से दोनों छात्राएं सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। आरोपी चालक ने घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से भाग गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी चालक की पहचान तक नहीं कर पाई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश के लिए दो टीम काम कर रही है। जल्द आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें