फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कब्रिस्तान की दीवार पर पलटा गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
सरधना। नगर के कालंद चुंगी के पास कब्रिस्तान की दीवार की पलटा गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दौराला शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही सड़कों पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही बढ़ गई है। इन वाहनों में निर्धारित मानकों से अधिक गन्ना लादने के साथ उसकी ऊंचाई भी खतरे का कारण बन रही है। इसके बावजूद सड़कों पर ऐसे वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। सोमवार सुबह कालंद चुंगी के पास गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलट गया। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे, जबकि कब्रिस्तान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, रविवार को अधिक ऊंचाई तक लदे गन्ने के ट्रक के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कालंद चुंगी के पास गन्ने से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। हादसे में कब्रिस्तान की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक सड़क पर पलटने से आवागमन भी प्रभावित हुआ और मौके पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गन्ने से लदे वाहनों में क्षमता से अधिक भार और ऊंचाई के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वहीं, रविवार को बपारसी-पांचाली बुजुर्ग संपर्क मार्ग पर भी गन्ने से लदे ट्रक के कारण बड़ा हादसा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें