फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्नों के ओवरलोड ट्रकों से एसडीएम आवास के सामने लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के तहसील रोड पर एसडीएम आवास के सामने गन्नों के ओवरलोड ट्रक से जाम लग गया। जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एसडीएम उदित नारायण ने पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद एक साथ दर्जनों गन्ना से भरे ओवरलोड ट्रक दौराला शुगर मिल के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह तहसील मोड पर पहुंच तो सामने से दूसरा वाहन आ गया। जिसे बचने के कोई रास्ता नहीं मिला। जिसके बाद कुछ की मिनटों में तहसील मोड से लेकर एसडीएम आवास के सामने तक भीषण जाम लग गया। इसके चलते लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। करीब दो घंटों के बाद जाम खुला।
स्थानीय निवासी रोहित, पवन, सुनील, सुहैल महताब ने बताया कि नगर में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बड़े वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध है। जबकि गन्ना से भरे ट्रक का आगमन शाम पांच से शुरू होता है। गन्ना से भरे ट्रक कस्बा के बाहरी छोर रोड के एक साइड लाइन लगाकर खड़े हो जाते है। शाम पांच बजते एक साथ कस्बा से गुजरते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों ने मांग की है। नगर में गन्नों से भरे ओवरलोड ट्रक को भी रात नौ बजे प्रवेश मिले। या फिर एक ट्रक को ही पांच बजे के बाद गुजरने की अनुमित मिले। जब पहला ट्रक कस्बा पार कर ले दूसरे ट्रक को इसके बाद अनुमित मिले।
विज्ञापन

गन्नों से भरा ओवरलोड़ ट्रक पलटा, लगा जाम

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठखास गंगनहर पुल के निकट दौराला शुगर मिल में गन्ने लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर गन्ने फैलने से जाम लग गया। मिल के अधिकारियों ने दूसरा ट्रक बुलाकर गन्ने भरवाने के का काम शुरू किया। करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहन जाम में फंसे रहे।
साेमवार की दोपहर बाद सलाहपुर गांव के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ने लेकर दौराला मिल में जा रहा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पलट गया। चौधरी चरणसिंह कांवड़ पटरी मार्ग तथा मेरठ बड़ौत मार्ग चौराहे पर वाहनों के एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हालात और ज्यादा खराब हो गए। देखते ही देखते चारों ओर वाहन जाम में फंस गए। जाम में फंसने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। मिल के अधिकारियों ने दूसरा ट्रक मौके पर बुलाकर रोडर से गन्ने हटाकर मार्ग सुचारु किया। संवाद

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि भारी वाहनों से लोगों को समस्या न हो। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए प्रस्ताव एसएसपी को भेजा गया है। जल्द समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें