फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक बैंक्वट हाल के पास पलटा

विज्ञापन
बहसूमा। मोड खुर्द के पास पलटा गन्ना से लदा ट्रैक
विज्ञापन
बहसूमा। बहसूमा-रामराज मुख्य मार्ग पर स्थित मोड खुर्द पुल के पास रविवार शाम गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मवाना व टिकोला शुगर मिल में गन्ना क्रय केंद्र से मिल में गन्ना ढोने के लिए ओवरलोड गन्ना वाहन संचालित हैं। इन ओवरलोड वाहनों से सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों को रोकने के लिए शासन-प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। यह ओवरलोड वाहन अधिकारियों के सामने से होकर गुजरते हैं लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होती है। रविवार शाम टिकोला शुगर मिल में गन्ने से लदा ओवरलोड वाहन मोड खुर्द पुल के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि थाना पुलिस को ओवरलोड वाहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें