फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 500 से ज्यादा शादियां...जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अक्षय तृतीया पर 500 से ज्यादा शादियां होने और परशुराम जन्मोत्सव के तहत यात्राएं निकलने के कारण लोग दिन और रात में भीषण जाम से जूझते रहे। शहर की यातायात व्यवस्था रविवार को पूरी तरह चौपट हो गई। सभी प्वाइंटों पर पुलिस तैनात रही लेकिन बावजूद इसके यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन

कचहरी पुल पर रविवार को लंबा जाम लगा गया। बेगमपुल और आबूलेन पर शापिंग करने के लिए आए लोग भीषण जाम में फंस गए। सदर बाजार और बांबे बाजार में भी जाम लगा रहा। इसके अलावा लालकुर्ती पैंठ, मॉल रोड, हापुड़ अड्डा, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट और बच्चा पार्क पर वाहन जाम से निकलने के लिए जूझते रहे। कंकरखेड़ा बाईपास, रोहटा बाईपास और बागपत बाईपास पर रात को शादियां होने के चलते जाम की स्थिति बनी रहीं। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें