फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सूरजकुंड पार्क में 35 किलो से अधिक प्लास्टिक कूड़ा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने रविवार को विश्व पृथ्वी दिवस के कार्यक्रमों के तहत सूरजकुंड पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। क्लब सदस्यों ने बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और कूड़ा साफ किया। इस अभियान में 35 किलो से अधिक प्लास्टिक कूड़ा एकत्र किया गया।
विज्ञापन

इसे पुनर्चक्रण के लिए नगर निगम को सौंपा गया है। अर्थ डे हीरो पुरस्कार विजेता और क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि पृथ्वी प्लास्टिक के बोझ तले दबी है। उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक बहिष्कार करने का आह्वान किया।
कनौजिया ने लोगों को जल संरक्षण, पौधारोपण और सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग के लिए भी प्रेरित किया। टीम ने बोतल, चिप्स के पैकेट जैसे प्लास्टिक कचरे को साफ किया। पार्क में आए लोगों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्य निचंत, यश, सार्थक, दीपांशी, अनुज, अंशुमन, नकुल, विंदू, हर्षिता और अमराह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें