फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 27 हजार से अधिक वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने 32.47 लाख रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सितंबर में पुलिस ने अभियान चलाया। एक माह में पुलिस ने अलग-अलग नियमों के उल्लंघन में 27 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए। ट्रैफिक पुलिस ने 32. 47 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला। सबसे अधिक कार्रवाई गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हुई।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 30 सितंबर तक चलाए गए अभियान में बिना हेलमेट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र, गलत दिशा से आने वाले वाहन, तेज गति और बिना एचएसआरपी व दूषित नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गति सीमा का पालन नहीं करने पर 3500 वाहनों के चालान किए गए और 16 लाख छह हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 3200 चालान कर 7.50 लाख रुपये, तीन सवारी पर 2800 से अधिक चालान कर 75 हजार रुपये और अवैध पार्किंग में लगभग 3 हजार चालान कर 1.62 लाख रुपये वसूले गए। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 1800 चालान कर 92 हजार रुपये, प्रदूषण प्रमाणपत्र के 1900 से अधिक चालान कर 1.58 लाख रुपये और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 2300 चालान कर 1.30 लाख रुपये समन शुल्क वसूला गया। बिना एचएसआरपी व दूषित नंबर प्लेट के 2200 चालान किए गए, जिनसे 1.20 लाख रुपये वसूले गए। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आगामी त्यौहार को लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा। रविवार से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें