- शहर में स्वच्छता व्यवस्था पर मंडराया संकट, जनजीवन पर पड़ सकता है असर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद और उनके साथी कर्मचारियों में आक्रोश हैं। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हजारों की संख्या में कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर संकट मंडराने लगा है।
सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगें वेतन में पर्याप्त वृद्धि, लंबित एरियर का भुगतान और सेवा-सुरक्षा से जुड़ी हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें जो वेतन मिल रहा है, वह महंगाई के इस दौर में गुजारा करने के लिए अपर्याप्त है। उन्होंने वर्षों से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
-