फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेकाबू कार ज्वेलर्स की दुकान में घुसी, गार्ड ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- आबूलेन में दो कारों के बीच रेस के दौरान हुआ हादसा, चालक कार छोड़कर मौके से भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन बाजार में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। दो कारों के बीच रेस लग रही थी। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बाल संस एंड ज्वेलर्स की दुकान में जा घुसी। हादसे के समय दुकान के बाहर तैनात गार्ड ने फुर्ती दिखाते हुए समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना में दुकान के बाहर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
आबूलेन पर रविवार सुबह दोनों कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से दौड़ रही थीं। अचानक एक कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे ज्वेलर्स की दुकान में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। हादसे के तुरंत बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह रही कि घटना पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के करीब आधे घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। दुकान मालिक बालकिशन ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण उनकी दुकान को नुकसान पहुंचा है। यदि गार्ड समय रहते नहीं हटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय व्यापारियों ने आबूलेन बाजार में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन चालक तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले कहना है कि मामले को लेकर तहरीर मिली थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। वावजूद इसके इसे गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रेस लगा रही दोनों कार चालकों के खिलाफ मोटर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए कहा गया है।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें