फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगीना सांसद के करीबी पर सरेराह फायरिंग, तमंचा जाम होने से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के बेहद करीबी और सिंचाई विभाग कर्मी संजय हरित पर बुधवार सुबह सरेराह फायरिंग कर दी गई। हालांकि मौके पर हमलावर का हथियार धोखा दे गया और गोली नाल में ही फंसने से संजय हरित बाल-बाल बच गए।

इस हमले की मुख्य वजह आजाद समाज पार्टी की अंदरूनी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई निकली। पुलिस के अनुसार पार्टी से निकाले जाने के अपमान और संजय हरित के बढ़ते कद से जलकर पार्टी के ही संस्थापक सदस्य रहे सागर लिसाड़ी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सागर और उसके दो
विज्ञापन


सािथयों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी-पूठा मार्ग की है। मूलरूप से सीपुरा मोहिउद्दीनपुर निवासी और वर्तमान में सुशांत सिटी सेक्टर-5 में रहने वाले संजय हरित सिंचाई विभाग में नलकूप विभाग में तकनीकी पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह जब वह कार से मेरठ ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे तभी जीवनपुरी नर्सरी के पास झाड़ियों में पहले से घात लगाए बैठे एक नकाबपोश बदमाश ने उन पर फायर झोंक दिया। पहली गोली कार के अगले हिस्से (बोनट) से टकराकर सामने के शीशे में जा धंसी। हमलावर ने तत्काल दूसरी गोली चलाने की कोशिश की लेकिन कारतूस तमंचे की नाल में ही फंस गया। हथियार जाम होता देख बदमाश खेतों के रास्ते भाग खड़ा हुआ। गोलीबारी की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर खेतों में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच में पार्टी का अंदरूनी विवाद सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सागर लिसाड़ी और उसके दो साथियों को पकड़ लिया है।

पार्टी में लगातार बड़ा हो रहा था संजय हरित का कद

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सागर ने बताया कि वह और संजय हरित आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं। कुछ दिन पहले सागर लिसाड़ी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था जिसे वह अपनी तौहीन मान रहा था। दूसरी तरफ संजय हरित का कद पार्टी में लगातार बड़ा हो रहा था। इसी रंजिश और जलन के चलते सागर लिसाड़ी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय को रास्ते से हटाने के लिए गोली चलाई। पुलिस बृहस्तिवार को इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी।
विज्ञापन

सांसद चंद्रशेखर ने लिया संज्ञान, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा


संजय हरित पर हुए जानलेवा हमले की सूचना पर उनके जीजा और नूरनगर के पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदेश राज, चरण सिंह एडवोकेट, बदर अली और खालिद समेत दर्जनों भीम आर्मी और आसपा (आजाद समाज पार्टी) कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने दिनदहाड़े हुए इस हमले पुलिस के समक्ष गहरी नाराजगी जताई। पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद को पूरी घटना से अवगत करा दिया गया है। सांसद चंद्रशेखर ने फोन पर संजय हरित का हाल जाना और पुलिस अधिकारियों से बात कर दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें