फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृपाओं की माता मरियम महोत्सव का श्रद्धा व उत्साह के साथ समापन

विज्ञापन
सरधना। कृपाओं की माता मरियम के वार्षिक महोत्सव का सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कृपाओं की माता मरियम के सम्मान में आयोजित वार्षिक महोत्सव का सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समापन किया गया। यह महोत्सव 30 अक्तूबर से आरंभ हुआ था। इसका समापन विशेष प्रार्थना, मिस्सा बलिदान और जुलूस के साथ हुआ।
रविवार को माता मरियम की प्रतिमा को जुलूस के रूप में संत चार्ल्स कॉलेज (बेगम का महल) में ले जाकर रखा गया था। सोमवार शाम पुनः उसी जुलूस के रूप में प्रतिमा को चर्च में लाया गया। जुलूस में फादर्स, ब्रदर्स, सिस्टर्स और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता मरियम की स्तुति की और उनके आशीर्वाद की कामना की। चर्च परिसर में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान फादर वेलेरियन पिंटो और पल्ली पुरोहित फादर मर्टिन रावत ने मिस्सा बलिदान संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने अपने प्रवचनों में कहा कि माता मरियम प्रभु यीशु की माता ही नहीं, बल्कि समस्त मानवता की मां हैं। उन्होंने भक्तों से मरियम के जीवन से प्रेरणा लेने, पवित्रता का मार्ग अपनाने और प्रभु यीशु की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। प्रतिमा की पुनर्स्थापना के पश्चात उद्घाटन अवसर पर फहराए गए ध्वज को उतारा गया। इसके बाद महोत्सव के समापन की औपचारिक घोषणा की गई। समापन अवसर पर चर्च प्रबंधक फादर वेलेरियन पिंटो ने सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों और सहयोगियों को धन्यवाद किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि माता मरियम की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें