सरधना। केके पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। संस्थान
सरधना। केके पब्लिक स्कूल सरधना में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सेशन एवं मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन किया गया। विद्या यूनिवर्सिटी, मेरठ के मल्टीमीडिया एंड मास कम्युनिकेशन विभाग से डॉ. सूरज देव प्रसाद अपने सहयोगियों हर्षित शर्मा एवं हर्ष पाराशर के साथ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में 11वीं और 12वीं के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के कॅरिअर विकल्पों, रोजगार के अवसरों और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए। डॉ. सूरज देव प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन की ओर से मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षकों प्रतीक जैन, अंकित जैन, गुंजन जैन, प्रशांत त्यागी एवं अतुल वर्मा आदि का सहयोग रहा।