सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में नवनिर्वाचित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
सरधना। संत जोसफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को नवनिर्वाचित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर तिरसाशा पारिस प्रीस्ट उपस्थित रहे।
कॉलेज की सिस्टर प्रोफेसर क्रिस्टीना लूईस ने प्रतीक चिह्न भेंट कर फादर का स्वागत किया। मुख्य वक्ता फादर तिरसाशा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन की शुरुआत जागो और जगाओ के संदेश के साथ की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जीवन में शांति, प्रेम और मधुर व्यवहार के साथ आगे बढ़ना चाहिए। एक ठंडा दिमाग, मीठी वाणी और सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाती है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नीरू ने फादर के प्रेरणादायी वक्तव्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।