फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरुद्वारा से हजारों की नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेवादार ने थाने पर दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के फाजलपुर में चोरों ने बुधवार रात गुरुद्वारा का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार की नकदी व सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सेवादार बलवंत सिंह गुरुद्वारा पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी का आरोप भी लगाया है। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

रोहटा रोड निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि फाजलपुर में गुरुद्वारा श्रीगुरु कलगीधर के नाम से गुरुद्वारा है। बुधवार रात आठ बजे वह गुरुद्वारा के दरवाजे का ताला लगाकर घर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा था। चोरों ने गुरुद्वारा का दानपात्र तोड़कर उसमें रखे लगभग 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। कंबल, दरी व अन्य सामान भी चोरी कर लिया। धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी देख सिख समाज के लोगों में नाराजगी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें